
सांभर झील (Sambhar Lake) राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। इसका फैलाव राज्य के जयपुर, नागौर और अजमेर तीन जिलों में है।
सांभर झील | Sambhar Lake
- यह जयपुर शहर से 65 किमी दूर पश्चिम में समुद्रतल से 300 मीटर की ऊंचाई पर फुलेरा तहसील के पास स्थित है।
- इस झील की लम्बाई 32 तथा चौड़ाई 3 किमी से 12 किमी है।
- इसका फैलाव 240 वर्ग किलोमीटर में है।
- इस झील का प्रवाह क्षेत्रफल लगभग 500 वर्ग किलोमीटर है।
- सांभर साल्ट लिमिटेड द्वारा सांभर झील से नमक का उत्पादन किया जाता है।
- अनुमानतः इस झील के प्रति किमी. वर्ग क्षेत्र से 60,000 टन नमक निकाला जाता है।
- इस झील के पास में सोडियम सल्फेट संयंत्र की स्थापना भी की गई है।
- सोडियम सल्फेट संयत्र द्वारा इस झील से लगभग 50 टन सोडियम सल्फेट प्रतिदिन निकाला जाता है।
- गर्मी के मौसम में पानी के वाष्पीकरण के कारण सांभर झील का आकार बहुत कम हो जाता है।
- इसको पर्यटन के क्षेत्र में रामसर साईट के नाम से जाना जाता है।
- राजस्थान सरकार द्वारा इस झील क्षेत्र को संरक्षित झील क्षेत्र घोषित किया गया है।
- Sambhar Lake में विश्व स्तरीय beard watching center (पक्षियों को देखने वाला मंच) बनाया जा रहा है।
सांभर झील (Sambhar Lake)- महत्वपूर्ण तथ्य
- इस झील से देश का सबसे ज्यादा नमक का उत्पादन किया जाता है जो कि देश के कुल नमक उत्पादन का 8.7% है।
- सांभर झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की प्राकृतिक झील है।
- इस झील में राजस्थान राज्य की मंथा, समोद, मेंढा, रूपनगढ़, खारी व खंडेला नदियां आकर गिरती है।
- इस झील के नमक में सोडियम क्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा है, इसलिए यहां भारत सरकार के द्वारा सोडियम सल्फेट संयत्र स्थापित किया गया है।
- इस झील से नमक उत्पादन का कार्य हिन्दुस्थान साल्ट लिमिटेड कंपनी की सहायक कंपनी सांभर साल्ट की द्वारा किया जा रहा है।
- यह झील समुद्रतल से 367 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
- नागौर जिले में राजस्थान की सबसे ज्यादा खारे पानी की झीलें हैं।