
भारत के द्वीप
भारत में मुख्यतः कुल 247 द्वीप हैं, जिन्हे दो भागों में विभक्त किया गया है-
1. अरब सागर में स्थित भारत के द्वीप
मुख्यतः अरब सागर में 43 द्वीप स्थित हैं।
लक्षद्वीप समूह
इस समूह के द्वीपों में लक्षद्वीप, मिनीकॉय द्वीप (सबसे दक्षिणी द्वीप), ऑन्ण्ड्रेट द्वीप तथा अमिनी द्वीप मुख्य द्वीप हैं। लक्षद्वीप अरब सागर का मुख्य द्वीप समूह है। इस द्वीप समूह में कुल 36 द्वीप हैं। ये प्रवाल निर्मित / मूँगे के जीवों के अस्थि-पंजरों के जमने से बने द्वीप हैं। इन द्वीपों में नारियल वृक्षों की सघनता बहुत अधिक है। लक्षद्वीप भारत का केंद्र शासित प्रदेश भी है।
8° चैनल
यह चैनल मिनीकॉय द्वीप (लक्षद्वीप समूह) व मलद्वीप को अलग करता है। अर्थात इन दोनों द्वीपों के बीच से होकर गुजरता है।
9° चैनल
यह चैनल मिनीकॉय तथा लक्षद्वीप को अलग करता है। अर्थात इन द्वीपों के मध्य से होकर गुजरता है।
2. बंगाल की खाड़ी मे भारत के द्वीप
बंगाल की खाड़ी में कुल 204 द्वीप हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
इन द्वीपों में मुख्य द्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह है। अंडमान और निकोबार द्वीप भारत का केंद्र-शासित प्रदेश भी है। भुगर्भवेताओं के अनुसार ये समुद्र मे डूबे पर्वत श्रेणी के शिखर माने जाते है। अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह को मुख्यतः दो भागों मे बाँटा गया है-
(क) अण्डमान द्वीप समूह
इसमे शामिल द्वीप निम्न हैं-
लैण्डफॉल द्वीप अथवा उत्तरी अण्डमान
यह सबसे उत्तरी द्वीप है। यह बर्मा (म्यांमार के कॉको द्वीप से कॉको जलमार्ग द्वारा पृथक होता है। कॉको द्वीप को चीन ने बर्मा से लीज पर लेकर एक निगरानी तंत्र लगा रखा है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी सैडलपिक है।
मध्य अण्डमान
अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप मध्य अण्डमान है।
दक्षिणी अण्डमान
अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी और सबसे बड़ा शहर “पोर्टब्लेयर” दक्षिणी अण्डमान द्वीप में स्थित है।
छोटा अण्डमान
यह अण्डमान द्वीपों में सबसे दक्षिणी द्वीप है।
नारकोण्डम द्वीप
यह अण्डमान द्वीपों से पूर्व मे स्थित है। नारकोण्डम द्वीप पर भारत के दो सुसुप्त ज्वालामुखी स्थित है।
बैरन द्वीप
यह भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी द्वीप है।
(ख) निकोबार द्वीप समूह
कार निकोबार
यह निकोबार द्वीप समूह मे सबसे उत्तरी द्वीप है।
छोटा निकोबार
यह निकोबार द्वीप समूह मे सबसे दक्षिणी द्वीप है।
ग्रेट निकोबार
निकोबार द्वीपों में सबसे दक्षिणी और सबसे बड़ा द्वीप ग्रेट निकोबार है। भारत का सबसे दक्षिणी छोर इन्दिरा पॉइंट इसी पर स्थित है। यह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से ग्रेट चैनल से अलग होता है।
10° चैनल
यह चैनल अण्डमान द्वीपों को निकोबार द्वीपों से अलग करता है। अर्थात छोटा अण्डमान द्वीप को कार निकोबार द्वीप से अलग करता है।
डूंकन मार्ग
यह छोटा अण्डमान को दक्षिणी अण्डमान से अलग करता है।

भारत के द्वीप (अन्य द्वीप)
रामेश्वरम या पम्बन द्वीप
यह द्वीप भारत के तमिलनाडु राज्य को हिन्द सागर के मोती (श्री लंका) के बीच में स्थित है। रामेश्वरम भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जन्मभूमि भी है।
श्री हरिकोटा द्वीप
भारत के आंध्रप्रदेश राज्य में स्थित यह द्वीप एक प्रवाल निर्मित द्वीप है। पुलिकट झील बंगाल की खाड़ी से श्री हरिकोटा द्वीप द्वारा अलग होती है। भारत का उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र डॉ सतीश धवन केंद्र इसी द्वीप पर स्थित है।
व्हेलर द्वीप
यह भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है। भारत की मिसाइल परीक्षण रेन्ज चाँदीपुर व्हेलर द्वीप पर ही स्थित है। व्हेलर द्वीप का नाम अब बदलकर डॉ कलाम द्वीप कर दिया गया है।
सागर द्वीप व न्यूमुर्रे द्वीप
इन द्वीपों का निर्माण भारत के द्वारा गंगा नदी में किया गया है। न्यूमुर्रे द्वीप को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच में काफी विवाद हुआ था, कालांतर मे इस द्वीप को भारत ने बांग्लादेश को दे दिया है।